Advertisement Carousel
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: कनकी स्कूल में वन्य जीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, सर्प दंश व सर्प पहचान की दी गई जानकारी

Ad

कनकी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में वन्य जीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, बच्चे ने बड़ी उत्सुकता से सांपों से जुड़ी मिथ पर सवाल जवाब पूछा।

Advertisements
Advertisements

कोरबा। करतला विकास खण्ड ग्राम कनकी के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, सर्व प्रथम स्कूल प्रबंधन के द्वारा वन विभाग के अधिकारी एवं नोवा नेचर की टीम का बुके देकर स्वागत किया गया उसके पश्चात रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बच्चों को बताया कि वन्य जीवों का संरक्षण क्यों आवश्यक है और इसका पर्यावरण संतुलन से क्या संबंध है,कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विषैले एवं विषहीन सर्पों की पहचान, सर्प दंश होने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, कनकी में आने वाले प्रवासी पक्षी के संरक्षण के महत्व को बताया तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में समझाई गईं।

Advertisements

सहायक वन संरक्षक प्रशिक्षु अर्चना पैकरा ने यह भी बताया कि पर्यावरण में एक छोटे से कीट-पतंग से लेकर विशालकाय हाथी तक, हर जीव का अपना विशेष महत्व होता है और सभी मिलकर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हैं। बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई।

इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक प्रशिक्षु अर्चना पैकरा, प्राचार्य महोदय प्रहलाद कौशिक,प्रभारी प्रचार्य बी.एन.यादव, वन समिति अध्यक्ष नर्मदा शंकर रजवाड़े, जनप्रतिनिधि गोरे लाल मांझी, कनकी युवा समिति सचिव बसंत रजवाड़े,रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी, भूपेंद्र जगत,सी.एल. पटेल,जे.एस. कंवर, विंदू यादव, अनिता देवदास, ममता सिंह ठाकुर, अल्मा बेक सोनवानी, ऋचा पांडे, बसंत हिमधर, नवल उपाध्याय, याचना राजवाड़े, अंजू रात्रे, ए.एल.कंवर, खुशबू सोनी, शांता पाटनवार, सुलोचना बागले, वर्षा राजवाड़े, ललिता राजवाड़े, पूनम हलवाई साथ वन विभाग कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button