Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा टोकन नहीं कटने से नाराज़ किसान हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ा

Ad

जांजगीर-चांपा जिले में और चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहाँ टोकन नहीं कटने से नाराज़ एक किसान ने हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद है और किसान को समझाने का प्रयास जारी है। हाई वोल्टेज टॉवर ऊपर चढ़ा किसान नीचे खड़ी भीड़ मौके पर पुलिस यह पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आइए जानते हैं मौके से पूरी जानकारी,

जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में एक किसान ने अपनी जान जोखिम में डाल दी।

टोकन नहीं कटने से आक्रोशित किसान अनिल गढ़ेवाल, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी कसौंदी, ने हाई वोल्टेज बिजली टॉवर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisements

टॉवर पर चढ़ा किसान पुलिस समझाइश करती हुई ग्रामीणों की भीड़ किसान का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उसका टोकन नहीं काटा जा रहा, जिससे वह बेहद परेशान और नाराज़ है।

घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

किसान को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश लगातार जारी है। बहरहाल, यह मामला प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है, जहाँ किसान अपनी मांगों को लेकर जान जोखिम में डालने को मजबूर हो रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button