Advertisement Carousel
Blog

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर कोनी पुलिस की कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर कोनी पुलिस की कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर
थाना कोनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों में पहला आरोपी कमल जाल यादव पिता राजेश जाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास, देवनगर, कोनी थाना कोनी, जिला बिलासपुर तथा दूसरा आरोपी राजू उर्फ नारायण लोनिया पिता भागीरथी लोनिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर शामिल है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
कोनी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button