Advertisement Carousel
Blog

पचरी घाट डैम के पास हत्या का खुलासा, सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

पचरी घाट डैम के पास हत्या का खुलासा, सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और गंभीर अपराधों के प्रति सख्त रुख को दर्शाती है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जनवरी 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे पचरी घाट डैम के पास मृतक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि आरोपीगण विकास तिवारी (28 वर्ष) पिता अशोक तिवारी, निवासी शनिचरी बाजार, बिलासा चौक, थाना सिटी कोतवाली तथा शैलेंद्र प्रजापति (25 वर्ष) पिता रामराखन प्रजापति, निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, थाना सरकंडा, पूर्व रंजिश एवं आपसी विवाद के चलते मृतक के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

Advertisements


विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से मृतक पर हमला कर दिया। हमले के दौरान मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच पूर्व से विवाद एवं तनाव की स्थिति बनी हुई थी और इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना गंभीरता से की जा रही है एवं अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button