Advertisement Carousel
Blog

चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस का बड़ा प्रहारचार आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो से अधिक गांजा जब्तEnd to End जांच के तहत मुख्य सप्लायरों तक पहुँचेगी पुलिस

Ad

Advertisements

चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस का बड़ा प्रहार
चार आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो से अधिक गांजा जब्त
End to End जांच के तहत मुख्य सप्लायरों तक पहुँचेगी पुलिस

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाईन एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चिल्हर गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत मिनी बस्ती से दो महिलाओं को गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद बिक्री रकम सहित गांजा जब्त किया गया। वहीं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त सामग्री—
थाना सिविल लाईन क्षेत्र (मिनी बस्ती)


केजा बाई पति छेदी खांडे (55 वर्ष) – 200 ग्राम गांजा, 240 रुपये
जाहिरन बी पति हारून खान (58 वर्ष) – 220 ग्राम गांजा, 640 रुपये
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र
राजू दास मानिकपुरी (55 वर्ष), निवासी बछेरापारा तिफरा – 570 ग्राम गांजा
मन्नू यादव (26 वर्ष), निवासी यादव नगर तिफरा – 593 ग्राम गांजा
पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार की End to End इन्वेस्टीगेशन की जा रही है, जिसके तहत इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायरों तक पहुँचकर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button