Advertisement Carousel
Blog

चिंगराजपारा में गांजा बिक्री पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

चिंगराजपारा में गांजा बिक्री पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर
जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने चिंगराजपारा क्षेत्र में गांजा की अवैध बिक्री करते हुए एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 137/2026 के तहत आरोपी चंदा बाई राजपूत (58 वर्ष) पति स्व. नोहर राजपूत, निवासी लक्ष्मी चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Advertisements


दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चिंगराजपारा क्षेत्र में रिकाण्डो अटल आवास के पीछे एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड की गई।
रेड कार्यवाही के दौरान एक महिला को मौके से पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम चंदा बाई राजपूत बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/-, तथा बिक्री की नगदी राशि ₹300/- बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जप्त किया गया।
बरामद मादक पदार्थ के आधार पर आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button