Advertisement Carousel
Blog

सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

Ad

Advertisements

सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

Advertisements


जांजगीर-चांपा
जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से जुआ खिलाने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी को रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ताराचंद यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, बरपारा, राहौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा बताया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा कागज, नगद ₹2010/- एवं एक पेन बरामद कर जप्त किया गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टण्डन, आरक्षक शिवराय सागर, नितीन द्विवेदी, बलराम यादव एवं खुरेन्द्र शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button