Advertisement Carousel
Blog

शहीद दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में दो मिनट का मौन, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ad

Advertisements

शहीद दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में दो मिनट का मौन, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

सक्ती
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय सक्ती में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति नमन किया।

Advertisements


कार्यक्रम में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर गांधी जी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में अतुलनीय योगदान दिया। उनके विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने वाले हैं।
कलेक्टर  तोपनो ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का त्याग हमें सदैव देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर  बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर  के.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित कलेक्टर कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button