Advertisement Carousel
Blog

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्रवाई

Ad

Advertisements

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता खापर्डे के मार्गदर्शन में की गई।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नहरिया बाबा रोड, नहर किनारे एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई।

Advertisements


पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हरेंद्र बरेठ, पिता घासीराम बरेठ, निवासी वार्ड क्रमांक 6, बी.डी. महंत उपनगर, जांजगीर बताया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button