Advertisement Carousel
Blog

शांति भंग की आशंका पर कोनी पुलिस की कार्रवाई, दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Ad

Advertisements

शांति भंग की आशंका पर कोनी पुलिस की कार्रवाई, दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Advertisements

बिलासपुर
थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को थाना कोनी पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि उक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोकना है। कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आरोपी

Advertisements


दीपक गढ़ेवाल उर्फ सूरज, पिता संतु गढ़ेवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी छोटी कोनी, पेट्रोल पंप के सामने, थाना कोनी।
दुर्गेश गढ़ेवाल उर्फ पोंडी, पिता श्याम लाल गढ़ेवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी छोटी कोनी, पेट्रोल पंप के सामने, थाना कोनी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button