Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

मैहर कलेक्ट्रेट में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक, सीएम हेल्पलाइन के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर। बुधवार को मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने की।

Advertisements
Advertisements

इस दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती बाटड ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता से जुड़ा विषय है, अतः इसमें प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि प्रकरणों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण हो, ताकि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिल सके।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, एसडीएम अमरपाटन डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा उनके त्वरित समाधान के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा के भीतर निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button