Advertisement Carousel
Blog

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हीरक जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, शिक्षा को बताया विकास की मजबूत नींव

Ad

Advertisements

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हीरक जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, शिक्षा को बताया विकास की मजबूत नींव

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा— वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज खरौद नगर पंचायत स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हीरक जयंती का आयोजन भारत की गौरवशाली बौद्धिक एवं आर्थिक विरासत की याद दिलाता है।


वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारत पहली सदी से 17वीं सदी तक लगभग 1600 वर्षों तक विश्व की सबसे सशक्त आर्थिक शक्ति रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को शून्य जैसा महान आविष्कार दिया, जिस पर आज की संपूर्ण गणना प्रणाली आधारित है। नालंदा और तक्षशिला जैसे ऐतिहासिक ज्ञान केंद्र इस बात के प्रमाण हैं कि भारत प्राचीन काल से ही शिक्षा और नवाचार का केंद्र रहा है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान युग टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का है, इसलिए शिक्षा भी समयानुकूल, व्यवहारिक और उपयोगी होनी चाहिए। शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जिसमें शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर महाविद्यालय की स्मारिका ‘दर्पणग्रंथ’ का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव  अम्बेश जांगड़े, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


सरस्वती शिशु मंदिर खरौद में 8 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास
इसी क्रम में वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरौद में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्रों को वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी ज्ञान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि चुनौतियों से घबराने के बजाय साहस और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button