Advertisement Carousel
Blog

नवागढ़ में युवती की हत्या, तीन गिरफ्तार आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा सहित तीनों हिरासत में

Ad

Advertisements

नवागढ़: युवती की अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा— थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम बरगांव में हुई एक युवती की अंधे कत्ल के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की गंभीरता के कारण प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, IPS के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी हैं:


प्रवीण प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 28 वर्ष


लव प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 32 वर्ष


केशव चंद्रा, पिता जवाहरलाल चंद्रा, उम्र 34 वर्ष


सभी निवासी ग्राम बरगांव, थाना नवागढ़।
घटना का विवरण: दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा बनाया और सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतिका को खेत में धक्का देकर हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इस आधार पर अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पटना, बैकुंठपुर, जिला कोरिया से हिरासत में लिया। पूछताछ और मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त मृतिका का मोबाइल फोन, घटना समय पहने गए कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त किए गए। इसके अलावा सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा और केशव चंद्रा को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे, थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक, साइबर टीम के सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह और थाना नवागढ़ से सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, शिव नंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button