Advertisement Carousel
Blog

चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर थाना चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटमारी में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रकरण थाना चकरभाठा में अप.क्र. 05/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को पीड़िता ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इलाज के लिए त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, चकरभाठा गई थी। इलाज उपरांत अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय रायपुर-बिलासपुर रोड स्थित डायमंड होटल के पास पीछे से आ रही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं पतासाजी के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में

Advertisements

01. रोशन श्रीवास, पिता अशोक श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा जयराम नगर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

02. मोहम्मद सेराज, पिता मोहम्मद मीर हसन, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामचंद्रा, थाना कुरमी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल मुकाम तिफरा, बिलासपुर शामिल हैं।


इस कार्रवाई में एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button