Advertisement Carousel
Blog

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मशाल गौरव यात्रा का जिले में भव्य स्वागत

Ad

Advertisements

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मशाल गौरव यात्रा का जिले में भव्य स्वागत

Advertisements

जांजगीर-चांपा — खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई मशाल गौरव यात्रा रथ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ के साथ जांजगीर-चांपा जिले में पहुंची। शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में भव्य स्वागत के पश्चात कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर से कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने मशाल गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

Advertisements


इस अवसर पर कलेक्टर  महोबे ने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि एवं उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित हो रहे इन खेलों के सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी  सुब्रत प्रधान, खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिले में मशाल गौरव यात्रा रथ के आगमन पर उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।


मशाल रथ के जिले में पहुंचने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी तथा अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मशाल रथ एवं शुभंकर ‘मोर वीर’ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन 14 फरवरी 2026 से किया जाएगा। इन खेलों के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मशाल गौरव यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button