Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गणतंत्र दिवस पर नारी शक्ति विकास संस्था ने आश्रम शाला में किया सेवा कार्य, बच्चों में बांटा प्रसाद

Ad

सारंगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नारी शक्ति विकास संस्था, प्रतापगंज सारंगढ़ द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक सराहनीय कार्य किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रेवती जांगड़े के नेतृत्व में संस्था की टीम ने ग्राम रेड़ा स्थित आश्रम शाला पहुंचकर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती रेवती जांगड़े ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल राष्ट्रीय उत्सव नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने बच्चों को संविधान, राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का महत्व बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

इस सेवा कार्यक्रम में संस्था की सक्रिय सदस्य पुष्प महिलाने, रत्ना, सरस्वती, अनामिका, समारिन बाई तथा नीतू सिंह जटवार की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सभी सदस्यों ने मिलकर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा कीं और उन्हें आत्मीय स्नेह के साथ प्रसाद वितरित किया।

आश्रम शाला के बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजनों ने नारी शक्ति विकास संस्था द्वारा किए गए इस सामाजिक एवं मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सदस्यों ने भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button