Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गणतंत्र दिवस पर चौहान समाज ने किया ध्वजारोहण, सामाजिक भवन स्थल पर मनाया राष्ट्रीय पर्व

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से संवाददाता राजू कीर्ति चौहान

Advertisements

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चौहान समाज के लिए प्रस्तावित सामाजिक भवन स्थल, वार्ड क्रमांक 01 कुटेला में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजजनों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति के साथ पर्व मनाया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित लोगों को देश एवं राष्ट्रीय पर्वों के सम्मान, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व हमें संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर चौहान समाज के जिला अध्यक्ष श्री रामाधार चौहान सहित समाज के पदाधिकारी, शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने तन-मन-धन से राष्ट्रीय पर्व को सम्मान देते हुए आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज की एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button