Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात, कांग्रेस करेगी घेराव किसान बेहाल—एसडीएम दफ्तरों पर कांग्रेस का अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Ad

Advertisements

धान खरीदी की समस्या को लेकर कांग्रेस करेगी एसडीएम कार्यालयों का घेराव
(अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल)

Advertisements

जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में किसानों को हो रही गंभीर समस्याओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी जिले के सभी एसडीएम कार्यालयों का घेराव करेगी। इस संबंध में जिला कांग्रेस प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा खरीफ फसल की धान खरीदी के लिए बनाई गई व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि पहले ऑनलाइन टोकन कटने में भारी दिक्कतें आईं, जिसके बाद ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब ऑफलाइन टोकन भी बंद कर दिए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में किसान अपने बचे हुए धान को बेचने से वंचित रह गए हैं। जबकि सरकारी धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक है, ऐसे में किसान बेहद चिंतित और परेशान हैं।
इन्हीं समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संबंधित एसडीएम कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान धान खरीदी की तिथि बढ़ाने, टोकन से वंचित किसानों के लिए टोकन की वैकल्पिक व्यवस्था करने अथवा किसानों से सीधे धान खरीदी किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम के तहत चांपा एसडीएम कार्यालय के समक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जांजगीर एसडीएम कार्यालय के समक्ष विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा एसडीएम कार्यालय के समक्ष विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह तथा पामगढ़ एसडीएम कार्यालय के समक्ष विधायक शेषराज हरबंस के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन, अनुसांगिक संगठनों एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने उन किसानों से अपील की है, जिनका टोकन नहीं कट पाया है अथवा जिनके धान को शासन द्वारा गलत तरीके से जब्त किया गया है, वे 28 जनवरी को सुबह 11 बजे अपने संबंधित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हों और अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनके निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button