Advertisement Carousel
Blog

जिले में सुचारु, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से जारी है धान खरीदी कार्य खरीदी केंद्रों में 24 घंटे सतत निगरानी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Ad

Advertisements

जिले में सुचारु, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण रूप से जारी है धान खरीदी कार्य
खरीदी केंद्रों में 24 घंटे सतत निगरानी, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Advertisements

सक्ती

Advertisements


कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशों के तहत जिले में धान खरीदी कार्य पूरी तरह सुचारु, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है।
धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला स्तरीय अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं गठित जांच दल द्वारा नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी प्रक्रिया की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है।


प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अवैध गतिविधि, बिचौलियों अथवा कोचियों की संलिप्तता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर सीधे जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो स्वयं धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आधी रात में भी अचानक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उनके निर्देशन में प्रशासनिक अमला 24 घंटे सक्रिय रहकर पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहा है।
प्रशासन की सख्ती के चलते जिले में कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा जहां भी अनियमितता या अवैध गतिविधि पाई जा रही है, वहां तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर के प्रभावी निर्देशन में की जा रही सतत निगरानी और कार्रवाई से किसानों को समय पर, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से धान विक्रय का अवसर मिल रहा है तथा शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button