Advertisement Carousel
Blog

किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस – टिकेश्वर गबेल

Ad

Advertisements

किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस – टिकेश्वर गबेल

Advertisements

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने किसानों के चक्का जाम आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है, जो किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों के साथ भारी अत्याचार किए गए। तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार में गिरदावरी के नाम पर किसानों के रकबे में जबरन कटौती की गई। कभी खाद तो कभी बारदाने के लिए किसान परेशान रहे। अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में किसानों की जमीन हड़पने का प्रयास किया गया और आत्महत्या करने वाले किसानों को मानसिक रोगी बताकर अपमानित किया गया। आज वही कांग्रेस किसान हितैषी होने का दिखावा कर रही है और किसानों को बरगलाकर धान बेचने से रोकने का कुकृत्य कर रही है। लेकिन प्रदेश के किसान कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए सुशासन दिवस के अवसर पर कांग्रेस शासनकाल में लंबित दो वर्षों का बोनस सीधे किसानों के खातों में भेजा। यह किसानों के सम्मान और विश्वास का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में रिकॉर्ड मात्रा में धान की खरीदी की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन की निर्धारित क्षमता से अधिक धान खरीदी गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
इसके साथ ही धान उपार्जन की राशि किसानों को 24 घंटे के भीतर दी जा रही है और अंतर की राशि भी एकमुश्त किसानों के खातों में डाली जा रही है। जबकि कांग्रेस शासनकाल में यह राशि चार किस्तों में दी जाती थी, जिससे किसानों को परेशानी होती थी।
जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि कांग्रेस किसान विरोधी पार्टी रही है और सत्ता से बाहर होने के बाद किसानों के प्रति दिखाया जा रहा पछतावा केवल राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है और उनके विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button