Advertisement Carousel
Blog

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट में भव्य आयोजन किया गया,जहां कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Ad

Advertisements

लोकेशन सक्ति

Advertisements

सक्ती जिले से 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट में भव्य आयोजन किया गया,
जहां कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सक्ती कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisements


इस अवसर पर कलेक्टर ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि
आज ही के दिन देश में संविधान लागू हुआ था, और संविधान पर देश के हर नागरिक का पूर्ण विश्वास है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए
आम जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने टीम भावना के साथ कार्य करने,आपसी सहयोग बढ़ाने और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया,
ताकि जिले का नाम राज्य और देश स्तर पर गौरवान्वित हो सके कार्यक्रम में अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, गीत और कविताएं प्रस्तुत की गईं,
जिससे पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। इस तरह सक्ती कलेक्टोरेट में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button