Advertisement Carousel
Blog

रजत महोत्सव के अंतर्गत 29 जनवरी को पेंशन एवं वेतन निर्धारण शिविर

Ad

Advertisements

रजत महोत्सव के अंतर्गत 29 जनवरी को पेंशन एवं वेतन निर्धारण शिविर

Advertisements

सक्ती
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन के वित्त विभाग द्वारा 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक विशेष कार्यक्रम सप्ताह निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु संभाग एवं जिला स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
संचालनालय वित्त के निर्देशानुसार संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर संभाग द्वारा संभाग के सभी जिलों में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला सक्ती में यह शिविर 29 जनवरी 2026 को जिला कोषालय कार्यालय, सक्ती में कार्यालयीन समय के दौरान आयोजित किया जाएगा।
शिविर में पेंशन निर्धारण, वेतन निर्धारण, सेवा सत्यापन सहित अन्य लंबित प्रकरणों का निराकरण संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन, बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों से अपील की है कि जिन कार्यालयों के पेंशन अथवा वेतन निर्धारण से संबंधित प्रकरण लंबित हैं, वे कार्यालय प्रमुख एवं प्रभारी लिपिक आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के साथ शिविर में स्वयं उपस्थित होकर प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कराएं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button