Advertisement Carousel
Blog

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 500 बोरी धान जब्त किया है। यह कार्रवाई धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए की गई है।

Ad

Advertisements


लोकेशन– सक्ति

Advertisements

जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 500 बोरी धान जब्त किया है। यह कार्रवाई धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए की गई है।

Advertisements

सक्ती जिले में धान खरीदी में गड़बड़ियों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार देर रात विकासखंड जैजैपुर के ग्राम परसदाडीह में बड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एक किराना दुकान के पास खड़े पिकअप वाहन में करीब 100 बोरी धान लोड पाया गया। जांच के समय संबंधित व्यक्ति धान से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इतना ही नहीं, पास ही स्थित एक गोदाम में 400 बोरी धान का अवैध भंडारण भी सामने आया। प्रशासन ने मौके पर ही पिकअप वाहन सहित 100 बोरी धान जब्त कर थाना जैजैपुर के सुपुर्द कर दिया, जबकि गोदाम में रखे गए 400 बोरी धान को भी जब्त करने की विधिवत कार्रवाई की गई। तहसीलदार  रविशंकर राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण, परिवहन या कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध धान खरीदी या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button