Advertisement Carousel
Blog

बाड़ी में छिपाकर रखी थी कच्ची महुआ शराब, सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब के खिलाफ सक्ती पुलिस की कार्रवाई
12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

सक्ती
जिले में अवैध शराब, जुआ एवं मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सक्ती पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु संग्रहित कर रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरली निवासी श्याम सुंदर जायसवाल अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आरोपी अपने घर में मौजूद मिला। पूछताछ पर उसने बाड़ी में छिपाकर रखी गई कच्ची महुआ शराब पेश की। तलाशी में 05-05 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जेरिकेन में 10 लीटर तथा 02 लीटर क्षमता की एक बोतल में 02 लीटर, कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1200/- बताई गई है।

Advertisements


आरोपी शराब रखने संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आरक्षक बृजमोहन नेताम, गौरसिंह कंवर, जयनारायण कंवर एवं दीपक बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button