Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने राजस्व व उपार्जन केंद्र नोडल अधिकारियों की ली बैठकधान खरीदी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, भौतिक सत्यापन अनिवार्य – कलेक्टर

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने राजस्व व उपार्जन केंद्र नोडल अधिकारियों की ली बैठक
धान खरीदी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, भौतिक सत्यापन अनिवार्य – कलेक्टर

Advertisements

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों एवं उपार्जन केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी कार्य की समीक्षा की। बैठक में शेष खरीदी अवधि के दौरान धान उपार्जन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

Advertisements


कलेक्टर  महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीदी, स्टैकिंग एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः सुबह 9 बजे से उपार्जन केंद्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवक की प्रविष्टि, स्टैकिंग की काउंटर पोजीशन, भौतिक सत्यापन एवं मिलान कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में भौतिक सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्टैकिंग में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। टोकन के अनुसार ही धान खरीदी, निर्धारित मात्रा में ही उपार्जन, तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने टोकन सत्यापन, रकबा समर्पण, गेट पास, तौल एवं अन्य प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button