Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

रियल इस्पात स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 4 मजदूरों की मौके पर मौत, कई झुलसे

Ad

BREAKING NEWS भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार प्लांट के डीएससी कोल कीलन यूनिट में अचानक हुए ब्लास्ट से प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ब्लास्ट इतना तेज था कि गर्म कोयले की चपेट में आने से कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements

घायलों को तत्काल भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) और आसपास के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, आगे की जानकारी का इंतजार।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button