Advertisement Carousel
Blog

वीबी जी राम जी केवल योजना नहीं, गांव-गरीब-किसान के जीवन में स्थायी बदलाव का अभियान — अमर सुल्तानिया

Ad

Advertisements

वीबी जी राम जी केवल योजना नहीं, बल्कि गांव-गरीब-किसान के जीवन में स्थायी बदलाव का अभियान — अमर सुल्तानिया

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने के उद्देश्य से “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।


कार्यशाला के प्रमुख वक्ता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने कहा कि वीबी जी राम जी केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि गांव, गरीब और किसान के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंडल स्तर पर अनिवार्य रूप से कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि योजना की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
अमर सुल्तानिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को समाप्त किए जाने को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह निराधार है। वास्तविकता यह है कि योजना की कमियों को दूर कर उसे और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब गांवों का आधारभूत ढांचा सशक्त होगा।
उन्होंने बताया कि वीबी जी राम जी के अंतर्गत मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में सुनिश्चित किया गया है। साथ ही विलंब की स्थिति में ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान किया गया है, जिससे मजदूरों को समय पर उनका अधिकार मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि वीबी जी राम जी अभियान विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण भारत के समग्र विकास का सशक्त माध्यम बनेगा।
कार्यशाला में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी अम्बिकेश केशरी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी से 5 फरवरी तक मंडल स्तर की कार्यशालाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाएंगी, ताकि “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” अभियान की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने का संकल्प लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button