Advertisement Carousel
Blog

पुटीडीह धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ हुआ एफआईआर, कलेक्टर के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला

Ad

Advertisements

पुटीडीह धान खरीदी प्रभारी पर एफआईआर,

Advertisements

89 लाख से अधिक की अनियमितता उजागर
कलेक्टर के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला

सक्ति

Advertisements

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर पुटीडीह उपार्जन केंद्र के धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन करते हुए केंद्र में धान स्टॉक में भारी कमी पाई गई है। जांच में कुल 9,426 बोरी, लगभग 3,770.40 क्विंटल धान की कमी सामने आई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 89 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाली गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया है।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में जेल की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुटीडीह उपार्जन केंद्र में की गई यह कार्रवाई जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए कड़ा संदेश है कि शासन-प्रशासन की मंशा स्पष्ट है—धान खरीदी में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा अनियमितता करने वालों पर बिना किसी दबाव के कठोर कार्रवाई करना।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button