Advertisement Carousel
Blog

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 11 से 13 फरवरी तकमहोत्सव को गरिमामय व जनसहभागिता युक्त बनाने कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, जनप्रतिनिधियों व मीडिया से लिए सुझाव

Ad

Advertisements

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 11 से 13 फरवरी तक
महोत्सव को गरिमामय व जनसहभागिता युक्त बनाने कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, जनप्रतिनिधियों व मीडिया से लिए सुझाव

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

जिले में आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 को सफल, सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने की। यह भव्य आयोजन 11 से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक  ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव  अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष  रेखा देवा गढ़ेवाल, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महोत्सव को और अधिक आकर्षक व जनोपयोगी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, लोक नृत्य एवं लोक गायन को मंच प्रदान किया जाएगा।
वहीं एग्रीटेक कृषि मेला को किसानों के लिए जानकारी और तकनीक का प्रभावी मंच बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मेले में उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में महोत्सव एवं कृषि मेला पर आधारित स्मारिका ‘जाज्वल्या’ के प्रकाशन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर  महोबे ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, समयबद्ध तैयारी एवं प्रभावी प्रबंधन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button