Advertisement Carousel
Blog

कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार02 किलो गांजा व मोबाइल फोन जप्त

Ad

Advertisements

कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार
02 किलो गांजा व मोबाइल फोन जप्त

Advertisements

बिलासपुर

थाना कोनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोसरा निवासी रोशन उर्फ छोटू तिवारी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना की तस्दीक करते हुए कोनी पुलिस NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भूरे टेप से लिपटे दो पैकेट बरामद हुए, जिनकी जांच करने पर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तौल में कुल वजन 02 किलोग्राम निकला।

Advertisements


पुलिस ने आरोपी से 02 किलो गांजा (अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये) एवं एक मोबाइल फोन (कीमत 28 हजार रुपये) जप्त किया। आरोपी रोशन उर्फ छोटू तिवारी पिता स्व. राजकुमार तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी बाजारपारा ग्राम पोसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया जाएगा।
कोनी पुलिस की जनअपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, जिससे अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button