Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

विधायक अनुज शर्मा ग्राम जरौदा में आयोजित गुहा निषाद राज जयंती एवं मड़ई मेला में हुए शामिल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरौदा में भगवान गुहा निषाद राज जयंती और पारंपरिक मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली उत्सव में क्षेत्रीय विधायक  अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।ग्रामवासियों और निषाद समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक बाजे-गाजे और फूल-मालाओं के साथ विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

Advertisements
Advertisements

विधायक नें भगवान निषाद राज की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि भगवान गुहा निषाद राज और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मित्रता अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।निषाद राज जी का जीवन हमें सेवा और सामाजिक समरसता की सीख देता है। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित और सशक्त बनाना चाहिए।

Advertisements

निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और आज भी यह समाज अपनी मेहनत और सेवाभाव से छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।जल, जंगल और जमीन की रक्षा में इस समाज का बड़ा योगदान है।मेला मड़ई आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ये पारंपरिक मेले हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि हमारी लोक परंपराएं भी सुरक्षित रहती हैं। उन्होंने निषाद समाज और ग्रामवासियों को जयंती व मेले की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी,सविता चंद्राकर,मिथलेश निषाद,अजीत वर्मा, शेष नारायण साहू, रामखिलावन वर्मा, शिवेंद्र साहू, चरण साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, निषाद समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button