Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कुनकुरी में जश्न का माहौल..

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी कर और नारेबाजी करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisements
Advertisements

मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा केंद्र व राज्य स्तर पर भाजपा की नीतियों को नई दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा की भावना से पार्टी को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।इस खुशी के मौके पर राजकुमार गुप्ता, उमेश यादव, उपेन्द्र यादव, श्रीनायक मिश्रा, बिनीत जिंदल, शिवकुमार बंग, बालेश्वर यादव, संतोष सहाय, शिवा चौहान, अमित मिश्रा, आकाश वाजपेयी, पूरन गुप्ता, शंकर यादव, विकास नाग, तरुण डनसेना, अभिषेक झा, बॉबी, नितेश, शिबू, चाणक्य चौहान, मनोवर आजाद, राजेश अग्रवाल, मोनू अग्रवाल एवं निहाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।कुनकुरी में आयोजित इस जश्न ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय को लेकर जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और भरोसा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button