Advertisement Carousel
Blog

बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका 3 दिन में सकुशल बरामदआरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

बलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका 3 दिन में सकुशल बरामद
आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस को एक गंभीर प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। थाना बलौदा पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र तीन दिवस के भीतर सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी सुनील कश्यप, उम्र 20 वर्ष, निवासी पचरी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लिया।

Advertisements


पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाना एवं उसके साथ अनाचार करना स्वीकार करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 96, 64(एम), 65(1) बीएनएस तथा 4 एवं 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी बलौदा), उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव सहित थाना बलौदा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button