Advertisement Carousel
Blog

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ईनामी आरोपी गिरफ्तारबाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 वर्षों से फरार आरोपी चढ़ा हत्थे

Ad

Advertisements

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ईनामी आरोपी गिरफ्तार
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 वर्षों से फरार आरोपी चढ़ा हत्थे

Advertisements

सक्ती

Advertisements

थाना बाराद्वार जिला सक्ती पुलिस ने “सेवा, समर्पण, सुरक्षा” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर संगठित होकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध बिलासपुर जिले में चार गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज थे।
गिरफ्तार आरोपी ईश्वर चौहान पिता इंदल चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी आमापाली, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन बिलासपुर में अपराध क्रमांक 1211/2024, 1212/2024, 1213/2024 एवं 1214/2024 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के सक्ती की ओर आने की सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु रवाना की गई।
आरोपी लगातार स्थान बदलते हुए विगत दो वर्षों से लुकछिप कर फरार चल रहा था। गठित टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी ईश्वर चौहान को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के संबंध में पूर्व में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा ईनाम घोषित किया गया था।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव (थाना प्रभारी बाराद्वार), सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, आरक्षक 176 योगेश राठौर एवं आरक्षक 186 टंकेश्वर कटकवार का सराहनीय योगदान रहा। फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सक्ती एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा गठित टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button