Advertisement Carousel
Blog

सड़क सुरक्षा माह के तहत विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Ad

Advertisements

सड़क सुरक्षा माह के तहत विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Advertisements

जांजगीर-चांपा
37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केशरी शिक्षण समिति, खोखरा जांजगीर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements


यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक लालन पटेल, यातायात जांजगीर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक दृश्य दिखाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। निरीक्षक लालन पटेल ने विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व के बारे में समझाइश दी।
वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों में गहरी समझ विकसित हुई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का स्वयं पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
संस्था प्रबंधन द्वारा यातायात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button