Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकअनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Advertisements

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित एवं समय-सीमा वाले प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements


कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी के शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना के साथ खरीदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल वास्तविक किसानों से ही धान का उपार्जन किया जाए तथा बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जाए। उपार्जन केंद्रों पर आवक, भंडारण एवं परिवहन की नियमित जांच, जीपीएस युक्त वाहनों के उपयोग तथा गेट पास में किसान सहित धान की फोटो अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने मंच, परेड, सुरक्षा, झांकी, यातायात, स्वच्छता, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।


बैठक में निर्माणाधीन एवं मरम्मत कार्यों, स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, मत्स्य पालन गतिविधियों तथा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने योजना का ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button