Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: सोनादुला उपार्जन केंद्र प्रभारी पर एफआईआर

Ad

Advertisements

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: सोनादुला उपार्जन केंद्र प्रभारी पर एफआईआर

Advertisements

सक्ती

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए सोनादुला धान उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के सीधे एवं सख्त निर्देश पर की गई।
शासन के निर्देशानुसार सोनादुला धान खरीदी केंद्र का संयुक्त जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी नीति 2025-26 का स्पष्ट उल्लंघन, नियमों की अवहेलना तथा गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं सामने आईं। जांच के उपरांत प्रस्तुत विस्तृत प्रतिवेदन में खरीदी प्रभारी श्री हेमंत चंद्रा को गंभीर रूप से दोषी पाया गया तथा उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

Advertisements


जांच प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए कलेक्टर  तोपनो ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए खरीदी प्रभारी को धान खरीदी कार्य से पृथक करने तथा उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट कहा कि शासन की धान खरीदी नीति किसानों के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी किसानों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अधिकारी हो या कर्मचारी, यदि कोई भी व्यक्ति धान खरीदी में भ्रष्टाचार, अनियमितता या लापरवाही का दोषी पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में धान खरीदी व्यवस्था की सघन निगरानी के लिए प्रत्येक उपार्जन केंद्र में नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो प्रतिदिन किसानों की उपस्थिति, तौल, गुणवत्ता परीक्षण, भुगतान प्रक्रिया एवं रिकॉर्ड संधारण की निगरानी कर रहे हैं।
सोनादुला उपार्जन केंद्र में की गई यह कार्रवाई जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों के लिए कड़ा संदेश है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल एफआईआर एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button