Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन पर धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षणअधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों को न हो परेशानी के दिए निर्देश

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन पर धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण
अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों को न हो परेशानी के दिए निर्देश

Advertisements

सक्ती कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।


इसी क्रम में एसडीएम सक्ती  अरुण कुमार सोम ने धान खरीदी केंद्र चिस्दा का निरीक्षण कर धान खरीदी की प्रक्रिया, किसानों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार सक्ती  विद्याभूषण साव ने धान खरीदी केंद्र डोड़की एवं तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर ने धान खरीदी केंद्र किरारी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण से संबंधित जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button