Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब बिक्री पर जांजगीर–चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर जांजगीर–चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर–चांपा
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अलग–अलग स्थानों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सारागांव, थाना चांपा एवं चौकी नैला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामलों में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 40 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,600 रुपये बताई गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी डोरीलाल खैरवार (33 वर्ष) निवासी मौहाडीह सारागांव के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी नारायण पिता धनेश्वर (40 वर्ष) निवासी सबरिया डेरा चरणनगर चांपा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।


इसी प्रकार चौकी नैला पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपी अतुल शर्मा (30 वर्ष) निवासी खोखसा वार्ड क्रमांक 13 एवं श्याम चौहान (23 वर्ष) निवासी खोखसा वार्ड क्रमांक 06 को 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव तथा उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, चौकी प्रभारी नैला का विशेष योगदान रहा।जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहने की बात कही गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button