Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़: आगामी मौसम को देखते हुए वनाग्नि नियंत्रण पर कार्यशाला, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। वनमंडल कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रांगण में वनों को अग्नि से बचाव एवं फायर फाइटिंग इक्विपमेंट के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी सारंगढ़, उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ की उपस्थिति में समस्त वन परिक्षेत्राधिकारी, वनक्षेत्रपाल, उपवनक्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, फॉयर वॉचर्स, कर्मचारीगण एवं अन्य वनकर्मी शामिल हुए।

Advertisements

इस दौरान अधिकारियों द्वारा वनाग्नि की रोकथाम, फायर फाइटिंग उपकरणों के सही उपयोग, तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी उपस्थित वनकर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य आगामी मौसम में संभावित वनाग्नि की घटनाओं को रोकना एवं वनों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button