Advertisement Carousel
Blog

सक्ती पुलिस की पहल: ग्राम पेंड्रवा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से किया संवादपेंड्रवा/चंद्रपुर

Ad

Advertisements

सक्ती पुलिस की पहल: ग्राम पेंड्रवा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से किया संवाद
पेंड्रवा/चंद्रपुर

Advertisements
Advertisements

सक्ती// सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिस-जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम पेंड्रवा में ‘चलित थाना’ का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मुख्य रूप से शिरकत की। पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव खुलकर साझा किए। एसपी ठाकुर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल पेंड्रवा में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन, लक्ष्य के प्रति निष्ठा और निरंतर परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की सलाह देते हुए साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों से बचाव के उपाय बताए।


इसके साथ ही यातायात नियमों के पालन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। नशा मुक्ति पर जोर देते हुए एसपी ने नशे को समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया और इससे दूर रहने की प्रेरणा दी।
विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले मेधावी छात्रों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चलित थाना कार्यक्रम के दौरान एसपी ठाकुर ने सरपंच, उपसरपंच, पंचों एवं महिला समूहों से ग्राम सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता पर चर्चा की। विश्वास बहाली की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी ग्रामीणों के साथ साझा किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री गगन बाजपेयी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button