Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण

सक्ती  कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के समस्त धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Advertisements


इसी क्रम में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विनोद सेन द्वारा सोनादुला एवं सकर्रा धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, धान की मानक स्टैकिंग, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण से संबंधित जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने निर्देश दिए हैं कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी का कार्य जारी

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button