Advertisement Carousel
Blog

सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर घनाराम यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी फोकटपारा, सारागांव को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, एएसआई राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं जयकिशन का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button