Advertisement Carousel
Blog

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाईएक ही दिन में 17 शराबी वाहन चालक पकड़े गए, 129 पर चालानी कार्रवाई

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई
एक ही दिन में 17 शराबी वाहन चालक पकड़े गए, 129 पर चालानी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक ही दिवस में 17 शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके वाहनों को जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस द्वारा कैंप लगाकर सघन वाहन चेकिंग की गई।
जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट मोटर सायकल चलाने, ट्रिपल सवारी करने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 129 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर समन शुल्क वसूला गया।
पुलिस द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने, ओवरस्पीडिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की भी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस का यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
यातायात पुलिस की अपील
शराब के नशे में वाहन न चलाएं
तेज गति से वाहन न चलाएं
हेलमेट पहनकर ही मोटर सायकल चलाएं
मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करें
मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं
रात्रि यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें
नींद या नशे की अवस्था में वाहन चलाने से बचें
यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button