Advertisement Carousel
Blog

ग्राम कांसा निवासी मुकेश को मिली निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकलस्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे दिव्यांग हितग्राही

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

ग्राम कांसा निवासी मुकेश को मिली निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकल
स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे दिव्यांग हितग्राही

सक्ती
कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना से तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांसा निवासी श्री मुकेश प्रसाद बरेठ को लाभान्वित किया गया है।
श्री मुकेश प्रसाद बरेठ दोनों पैरों से 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। उन्हें निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकल प्रदान की गई है, जिससे अब वे अपने सिलाई कार्य को आसानी से कर पा रहे हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
हितग्राही मुकेश ने बताया कि उनकी सिलाई दुकान उनके घर से लगभग 6–7 किलोमीटर दूर स्थित है। पूर्व में दुकान तक पहुंचने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और कई बार दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्राइसायकल मिलने के बाद अब उन्हें दुकान आने-जाने एवं दैनिक कार्यों में काफी सुविधा हो रही है।
मोटराइज्ड ट्राइसायकल से श्री मुकेश का जीवन सरल हो गया है और उनके चेहरे की खुशी इस बात की गवाह है कि अब वे अपने कार्यों को स्वयं, आत्मविश्वास के साथ संपन्न कर पा रहे हैं। शासन की इस योजना से उन्हें न केवल आवागमन में सुविधा मिली है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्वावलंबन को भी मजबूती मिली है।
श्री मुकेश प्रसाद बरेठ ने इस सहयोग के लिए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button