Advertisement Carousel
Blog

शांति व्यवस्था बनाए रखने को थाना कोनी पुलिस की कार्रवाईदो व्यक्तियों पर बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

बिलासपुर। थाना कोनी

Advertisements

शांति व्यवस्था बनाए रखने को थाना कोनी पुलिस की कार्रवाई
दो व्यक्तियों पर बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोनी पुलिस ने धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जिन व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें घुटकु निवासी हीरालाल डोगरे पिता सुखलाल (33 वर्ष) एवं बड़ी कोनी निवासी मनोज पटेल पिता बाबूलाल (30 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button