Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण जारी

Ad

Advertisements

सक्ती,

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण जारी

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की जा रही है। साथ ही निरीक्षण से संबंधित जानकारी प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisements


इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर के सीईओ द्वारा धान खरीदी केंद्र कुटराबोड़ तथा जनपद पंचायत मालखरौदा के सीईओ द्वारा धान खरीदी केंद्र पिरदा का निरीक्षण किया गया। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत सुलौनी, सिंघरा, सोनादुला एवं सकर्रा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button