Advertisement Carousel
Blog

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

धर्म परिवर्तन हेतु दबाव और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस की त्वरित व प्रभावी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 दिसंबर 2025 को तरौद वार्ड क्रमांक-20 में दो व्यक्तियों द्वारा स्थानीय लोगों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही थीं, जिससे क्षेत्र में धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। मामले की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 661/25 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपी—

Advertisements


संजू दांडेकर (उम्र 37 वर्ष), निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार
मोती सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button