Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जागेश्वर साहू की ज़िंदगीसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनी योजना

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जागेश्वर साहू की ज़िंदगी
सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनी योजना

Advertisements

जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी और कपड़े के बाद आवास सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता मानी जाती है। प्रत्येक व्यक्ति का यह स्वप्न होता है कि उसका स्वयं का सुरक्षित और पक्का घर हो। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने ऐसे ही हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार किया है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।


ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी जनपद पंचायत सक्ती, जिला सक्ती के ग्राम पंचायत बोरदा निवासी 40 वर्षीय श्री जागेश्वर कुमार साहू, पिता श्री सियाराम साहू की है। वर्षों तक कच्चे और असुरक्षित मकान में जीवन यापन करने वाले जागेश्वर साहू आर्थिक तंगी के कारण पक्के घर की कल्पना भी नहीं कर पा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने उनके इस सपने को साकार कर दिखाया।
श्री साहू का नाम आवास प्लस 2018 की पात्रता सूची में सम्मिलित था। वर्ष 2024-25 में आयोजित ग्राम सभा में उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम के आवास मित्र के माध्यम से चयन की सूचना मिलने पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रथम किश्त के रूप में 40,000 रुपये की राशि एफटीओ के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। निर्माण की प्रगति के अनुसार द्वितीय किश्त तथा आवास पूर्ण होने पर तृतीय एवं अंतिम किश्त की राशि भी प्रदान की गई। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 84 दिवस की मजदूरी का भुगतान भी उन्हें प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण अंतर्गत शौचालय का निर्माण हुआ, जिससे परिवार को खुले में शौच से मुक्ति मिली। पक्का आवास और शौचालय ने उनके जीवन में सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया।
अन्य योजनाओं के अभिसरण से भी उनके जीवन में व्यापक बदलाव आया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन मिलने से घर रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर और चूल्हा मिलने से धुएं से होने वाली बीमारियों से राहत मिली। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड मिलने से 5 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा सुनिश्चित हुई। वहीं, उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाने से चावल, शक्कर और नमक जैसी आवश्यक वस्तुएं रियायती दरों पर मिल रही हैं।
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री जागेश्वर साहू कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका स्वयं का पक्का घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके परिवार को सुरक्षित आवास के साथ सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया जीवन दिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button