Advertisement Carousel
Blog

बिना नंबर प्लेट व मोडिफाईड सायलेंसर के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

बिना नंबर प्लेट व मोडिफाईड सायलेंसर के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान

पटाखे जैसी आवाज फैलाने वाले बुलेट चालकों पर सख्त कार्रवाई
जिलेभर में 24 बुलेट मोटरसाइकिलों पर की गई वैधानिक कार्यवाही

Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के निर्देशानुसार जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई।
जांच के दौरान यह पाया गया कि कई युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर अत्यधिक शोर उत्पन्न कर रहे थे, वहीं कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सार्वजनिक मार्गों पर चलाए जा रहे थे। इससे आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को गंभीर असुविधा हो रही थी।


अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र से 10, थाना सरकण्डा से 7, थाना तारबहार से 2, थाना सकरी से 1, थाना तोरवा से 2 तथा थाना कोतवाली क्षेत्र से 2 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की गई। इस प्रकार पूरे बिलासपुर जिले में कुल 24 बुलेट मोटरसाइकिलों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया तथा मोडिफाईड सायलेंसर लगे वाहनों के सायलेंसर भी जप्त कर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध बीएनएसएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, मोडिफाईड सायलेंसर लगाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना दंडनीय अपराध है। भविष्य में भी इस प्रकार के उल्लंघनों पर जिलेभर में निरंतर एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button